NEET PG 2026 : तकनिकी समस्या से प्रभावित हुई परीक्षा

अपडेट पाने के लिए व्हाट्सएप पर जुड़े Join Now
अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम पर जुड़े Join Now

NEET PG 2026 : आज 30 अगस्त 2026 को सम्पन्न हुई NEET PG 2026 परीक्षा के दौरान जयपुर के सीतापुरा क्षेत्र स्थित एक परीक्षा केंद्र पर तकनीकी समस्या सामने आने के कारण परीक्षा प्रक्रिया प्रभावित हो गई। सर्वर में तकनीकी गड़बड़ी के कारण कई अभ्यर्थियों के कंप्यूटर सिस्टम समय पर शुरू नहीं हो पाए, जबकि कुछ उम्मीदवारों के सिस्टम सामान्य रूप से संचालित हो गए।

NEET PG 2026 पेपर में तकनीकी परेशानी के चलते उक्त परीक्षा केंद्र पर कुछ समय के लिए असमंजस की स्थिति बन गई। जिन अभ्यर्थियों के कंप्यूटर शुरू नहीं हुए, उन्हें परीक्षा प्रारंभ करने में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। इस स्थिति को लेकर परीक्षा केंद्र पर मौजूद सभी उम्मीदवारों में काफी नाराजगी देखी गई और उन्होंने तकनीकी समस्या के कारण अपनी परीक्षा पर संभावित असर को लेकर विभाग से चिंता जताई।

Advertisement

NEET PG 2026 Exam

परीक्षा में सर्वर की समस्या आने के बाद प्रशासनिक अधिकारियों को तकनीकी समस्या की जानकारी दी गयी , जानकारी मिलने के बाद स्थिति का जायजा लिया गया। परीक्षा केंद्र पर मौजूद अभ्यर्थियों की मुख्य चिंता यह रही कि तकनीकी व्यवधान के कारण उनके परीक्षा समय और प्रदर्शन पर किसी प्रकार का प्रतिकूल प्रभाव न पड़े।

NEET PG 2026 जैसी महत्वपूर्ण राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में तकनीकी समस्या सामने आने से अभ्यर्थियों के बीच परीक्षा प्रक्रिया को लेकर सवाल भी उठे हैं। प्रभावित उम्मीदवार अब परीक्षा संचालन से संबंधित आगे की कार्रवाई और संबंधित अधिकारियों के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

पुलिस और प्रशासनिक अधिकारीयों ने मौके पर पहुँचकर उम्मीदवारों से बातचीत कर स्तिथि को सामान्य करने का प्रयास किया गया | पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार इस मामके की आयोजन एजेंसी से साथ उच्च स्तर पर बात चल रही है |

एसीपी शर्मा ने बताया की NEET PG 2026 की परीक्षा को 05 सितम्बर को दोपहर 03 बजे दोबारा करवाया जायेगा |

NEET PG 2026 Exam Details

NEET PG 2026 परीक्षा का आयोजन पूरी भारत में 30 अगस्त 2026 को एक ही शिफ्ट में करवाया जा रहा था , NEET PG 2026 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा आज सुबह 09 बजे से लेकर 12:30 बजे तक निर्धारित थी | एसीपी शर्मा के अनुसार NEET PG 2026 की परीक्षा को 05 सितम्बर को दोपहर 03 बजे दोबारा करवाया जायेगा |

Join With Us

नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आप हमारे सभी सोशल मीडिया अकाउंट के साथ जुड़ सकते हैं l किसी भी सरकारी या गैर सरकारी नौकरी प्रवेश पत्र रिजल्ट तथा अन्य सरकारी सुविधाओं के बारे में जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट skresultpoint.com पर अवश्य visit करें l

Advertisement
Social MediaLink
Whatsapp Channel newJoin Now
Whatsapp Group 07 newJoin Now
TelegramJoin Now
YoutubeJoin Now



Discover more from skresultpoint.com

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment