Rajasthan Tarbandi Yojana 2026-27 :- कृषि विभाग राजस्थान द्वारा राजस्थान के किसानों की फसलों को आवारा पशुओं तथा जंगली जानवरों से बचाने के लिए खेतों के चारों तरफ तारबंदी की योजना चलाई गई है जिसमें किसानों को लागत का अधिकतम 70% तक का अनुदान दिया जाता है , कृषि विभाग की इस योजना में कांटेदार तार या निर्धारित जाली लगाने पर ही अनुदान प्रदान किया जाता है |
राजस्थान तारबंदी योजना के अंतर्गत राजस्थान के लघु व सीमांत किसानों को लागत का 60% सामान्य किसानों को लागत का 50% अनुदान प्रदान किया जाता है , अगर सामुदायिक अर्थात 10 किसने या इससे अधिक किसानों का समूह बनाकर आवेदन आते हैं तो इसमें लागत का 70% तक अनुदान प्रदान किया जाता है |
कृषि विभाग राजस्थान सरकार की इस तारबंदी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए विभाग द्वारा जारी की गई पात्रता को किसान द्वारा पूरी करनी होती है तथा किसान को तारबंदी का काम शुरू करने से पहले विभाग की अनुमति लेनी होती है , Rajasthan Tarbandi Yojana 2026 से संबंधित पात्रता , योग्यता , आवेदन प्रक्रिया तथा दस्तावेज की संपूर्ण जानकारी हमारे इस लेख में नीचे दी हुई है कृपया यह लेख पूरा पढ़े |
Rajasthan Tarbandi Yojana 2026-27 Overview
| Event | Details |
|---|---|
| योजना का नाम | राजस्थान तारबंदी योजना |
| योजना वर्ष | 2026 – 27 |
| सबंधित राज्य | राजस्थान |
| सबंधित विभाग | कृषि विभाग , राजस्थान |
| अनुदान की राशी | 50% से 70% तक , श्रेणी के अनुसार |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन , ईमित्र |
| अधिकारिक वेबसाइट | rajkisan.rajasthan.gov.in |
राजस्थान तारबंदी योजना में कितनी सब्सिडी मिलती है?
कृषि विभाग राजस्थान सरकार द्वारा तारबंदी योजना में किसानों को तीन श्रेणियां में बांटा गया है तीनों श्रेणियां में अनुदान राशि अलग-अलग निर्धारित की गई है जो नीचे टेबल में दर्शाई गई है , लघु व सीमांत किसान को लागत का अधिकतम 60% , सामान्य किसान को लागत का 50% , तथा सामुदायिक योजना के अंतर्गत सब्सिडी अधिकतम 70% तक प्रदान की जाती है
राजस्थान तारबंदी योजना 2026-27 में अनुदान राशि
| किसान की श्रेणी | देय अनुदान | अधिकतम अनुदान |
|---|---|---|
| लघु एवं सीमांत किसान | लागत का अधिकतम 60% | 48,000/- |
| सामान्य किसान | लागत का अधिकतम 50% | 40,000/- |
| सामुदायिक योजना | लागत का अधिकतम 70% | 56,000/- |
नोट: प्रति किसान अधिकतम 400 मीटर तारबंदी अनुदान दी जा सकता है , अनुदान राशि योजना के निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं पात्रता शर्तों के अनुसार देय होगी।
राजस्थान तारबंदी योजना की पात्रता एवं योग्यता
- आवेदनकर्ता किसान राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए
- किसान का जन आधार कार्ड बना हुआ होना चाहिए
- जन आधार में किसान का खता जुड़ा हुआ होना चाहिए क्योंकि अनुदान की राशी सीधे किसान के खाते में जमा की जाएगी
- किसान के पास राजस्थान की न्यूनतम 1.5 हेक्टेयर भूमि एक ही स्थान पर होनी चाहिए
- अनुसूचित जनजाति क्षेत्रों में कृषि जोत का आकर कम होने के कारण इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास न्यूनतम 0.5 हेक्टेयर भूमि होना आवश्यक है
- 10 या अधिक कृषकों के सामुदायिक आवेदन श्रेणी में 5 हेक्टेयर भूमि आवश्यक है
- सामुदायिक आवेदन श्रेणी में सभी किसान एक परिधि में होने चाहिए
- अगर किसान ने तारबंदी योजना का लाभ पहले लिया हुआ है तो उसे अब लाभ नहीं मिलेगा
- तारबंदी के पास बिजली प्रवाहित नहीं होनी चाहिए
तारबंदी योजना आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज
- किसान का आधार कार्ड
- किसान का जन आधार कार्ड
- जमाबंदी की नकल (6 माह से पुरानी न हो)
- बैंक पास बुक
- लघु व सीमांत किसान होने का प्रमाण पत्र
- जन आधार कार्ड में बैंक खाता जुड़ा हुआ होना आवश्यक है
- मोबाइल नंबर
- तारबंदी में लगने वाली सामग्री का जीएसटी बिल (आवेदन फार्म पास होने के बाद)
राजस्थान तारबंदी योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
- तारबंदी योजना का आवेदन कृषि विभाग की अधिकारिक वेबसाइट rajkisan.rajasthan.gov.in या E-Mitra से किया जा सकता है
- किसान साथी portal में किसान/नागरिक लॉग इन में जन आधार कार्ड लगाकर सर्च करेंगे , सर्च करने पर परिवार के सभी सदस्यों के नाम दिखाई दे जायेंगे , जिसके नाम से आवेदन करना है उसका नाम सेलेक्ट करेंगे
- नाम का चयन करने के बाद otp आएगा , otp लगाने के बाद आवेदन फॉर्म खुल जायेगा
- मांगी गयी समस्त जानकारी सही भरकर फॉर्म को सबमिट करना है
- फॉर्म सबमिट होने के बाद रसीद का प्रिंट संभल कर रखना होगा
तारबंदी करवाने से पहले इन बातों का ध्यान अवश्य रखें
राजस्थान तारबंदी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्न नियमों का ध्यान अवश्य रखें
- तारबंदी का कार्य विभाग द्वारा आपके आवेदन को पास करने के पश्चात स्वीकृति मिलने पर ही किया जाना चाहिए
- प्रत्येक किसान को 400 रनिंग मीटर तारबंदी पर ही अनुदान मिलेगा
- 400 रनिंग मीटर से ऊपर परिधि होने पर आने वाले खर्च का भुगतान किस को स्वयं करना होगा
- तारबंदी कार्य के समय विभाग द्वारा जियोटैगिंग की जाएगी
- तारबंदी में किसी भी प्रकार का विद्युत प्रवाहन नहीं होना चाहिए
- कार्य पूरा होने के बाद विभाग द्वारा इसकी जांच करने के पश्चात ही अनुदान की राशि डीबीटी के माध्यम से आपके खाते में जमा की जाएगी
तारबंदी योजना का पैसा कैसे मिलेगा?
सबसे पहले तारबंदी योजना का वाक्य ऑफिशल वेबसाइट पर आवेदन करना होगा आवेदन करने के पश्चात विभाग द्वारा आपके आवेदन की जांच की जाएगी अगर आपका फॉर्म अप्रूव किया जाता है तो विभाग के अधिकारियों द्वारा या एसएमएस द्वारा आपको सूचना दी जाएगी
इसके पश्चात आपको तारबंदी लगवानी होगी जिसकी विभाग द्वारा जिओ टैगिंग की जाएगी जिओ टैगिंग होने के बाद आपके तारबंदी की जांच की जाएगी जांच रिपोर्ट पूरी होने के पश्चात विभाग द्वारा आपके जन आधार कार्ड से जुड़े हुए खाते में डीबीटी के माध्यम से पैसे ट्रांसफर कर दिए जाएंगे
तारबंदी योजना फॉर्म का स्टेटस कैसे चेक करें?
आवेदन करने के पश्चात राजस्थान तारबंदी योजना के आवेदन के स्टेटस चेक करने के लिए आप निम्न स्टेप का उपयोग कर सकते हैं
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशल वेबसाइट राज किसान पोर्टल को खोलना होगा
- इसमें आपने जिस जन आधार कार्ड से आवेदन किया है उसे जन आधार कार्ड से लॉगिन करके फार्म खोलना होगा
- साइट खुलने के बाद लेफ्ट साइड में आवेदन की स्थिति जांचें का ऑप्शन दिया होगा जिस पर क्लिक करके आप आपके आवेदन की करंट स्टेटस चेक कर सकते हैं
- इसके अलावा आप अपने एरिया के कृषि पर्यवेक्षक अधिकारी से भी अपने आवेदन की जांच करवा सकते हैं
राजस्थान तारबंदी योजना के किसानों को फायदे
- फसलों की आवारा पशुओं व नीलगाय से सुरक्षा होती है
- किसानों को खर्च का कुछ हिस्सा सरकार द्वारा अनुदान के रूप में दिया जाता है
- जंगली जानवरों से भी फसलों को नुकसान होने से बचाया जा सकता है
तारबंदी योजना आवेदन फॉर्म 2026-27 लिंक
राजस्थान तारबंदी योजना के आवेदन हेतु मुख्य लिंक निम्न प्रकार से है जिनके उपयोग से आवेदक समस्त जानकारी प्राप्त कर सकता है तथा अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकता है –

| Event | Link |
| Rajasthan Tarbandi Yojana Details | Click Here |
| Rajasthan Tarbandi Yojana Application Form | Apply Now |
| Official Website | Click Here |
राजस्थान तारबंदी योजना 2026-27 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है
राजस्थान तारबंदी योजना 2026-27 के आवेदन की कोई अंतिम तिथि नहीं है , आवेदन सत्र के अनुसार किये जाते है
राजस्थान तारबंदी योजना 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे ?
राजस्थान तारबंदी योजना 2026 के आवेदन शुरू हो चुके है |
राजस्थान तारबंदी योजना 2026 की फॉर्म फीस क्या है ?
राजस्थान तारबंदी योजना 2026 की आवेदन फीस इमित्र से आवेदन करने पर 100 रूपये तथा अधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करने पर निशुल्क है |
राजस्थान तारबंदी योजना 2026-27 के आवेदन करने की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?
राजस्थान तारबंदी योजना 2026 के आवेदन rajkisan.rajasthan.gov.in के माध्यम से या ऊपर दिए गये लिंक के माध्यम से किया जा सकता है |
Join With Us
नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आप हमारे सभी सोशल मीडिया अकाउंट के साथ जुड़ सकते हैं l किसी भी सरकारी या गैर सरकारी नौकरी प्रवेश पत्र रिजल्ट तथा अन्य सरकारी सुविधाओं के बारे में जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट skresultpoint.com पर अवश्य visit करें l

- Rajasthan Tarbandi Yojana 2026-27: किसानों को तारबंदी के लिए ₹56,000 तक की सब्सिडी, आवेदन शुरू
- Jharkhand Home Guard Recruitment 2026 | Notification Out , Apply Online for 199 posts
- RBSE Board Exam 2027 Postponed: राजस्थान बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा स्थगित, नया परीक्षा कार्यक्रम जल्द जारी होगा
- MPSC Group C Recruitment 2026: 16,717 Vacancies Announced for Clerk-Typist, Staff Nurse & Other Posts
- UP Anganwadi Worker Recruitment 2026 | Notification Out , Apply Online for 662 posts
Discover more from skresultpoint.com
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







