Indane Gas Agency Transfer Online 2026 – Distributor Change Process, Required Documents & Apply Online

अपडेट पाने के लिए व्हाट्सएप पर जुड़े Join Now
अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम पर जुड़े Join Now

Indane Gas Agency Transfer Online 2026 :- अगर आप भी Indane गैस एजेंसी के उपभोक्ता हैं और आपको अपनी वर्तमान गैस एजेंसी से कोई परेशानी है, जैसे आपके गांव या घर पर गैस सिलेंडर की सप्लाई में काफी समय लगना, बुकिंग में समस्या आना, डिस्ट्रीब्यूटर का सही व्यवहार नहीं होना या अन्य कोई कारण है, तो अब आपको परेशान होने की आवश्यकता नहीं है। आप अपने गैस कनेक्शन का डिस्ट्रीब्यूटर आसानी से बदल सकते हैं।

आज के समय में उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधा देने के लिए गैस कंपनियों द्वारा डिस्ट्रीब्यूटर बदलने की सुविधा उपलब्ध करवाई गई है। इसके माध्यम से आप अपनी सुविधा अनुसार नजदीकी या बेहतर सेवा देने वाली गैस एजेंसी का चयन कर सकते हैं।

Advertisement

गैस कनेक्शन के डिस्ट्रीब्यूटर को बदलने की पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन एवं ऑफलाइन दोनों माध्यम से की जा सकती है। यदि आप भी अपना गैस डिस्ट्रीब्यूटर बदलना चाहते हैं, तो आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज एवं पूरी जानकारी के लिए हमारा यह लेख अंत तक जरूर पढ़ें।

Indane Gas Agency Transfer Online 2026 Highlights

Advertisement
EventOverview
योजना का नामगैस कनेक्शन एजेंसी बदलना
एजेंसी का नामइन्डेन
स्थानसम्पूर्ण भारत
आवेदन का प्रकारऑनलाइन / ऑफलाइन
अनुमानित समय7 से 15 दिन
Official Websiteiocl.com

How to Transfer Indane Gas Connection

Indane गैस एजेंसी के साधारण उपभोक्ता तथा उज्ज्वला गैस योजना के उपभोक्ता दोनों ही अपना गैस डिस्ट्रीब्यूटर बदल सकते हैं, लेकिन दोनों प्रकार के कनेक्शन की प्रक्रिया अलग-अलग होती है।

सामान्य (Regular) गैस कनेक्शन वाले उपभोक्ता अपनी सुविधा अनुसार किसी अन्य डिस्ट्रीब्यूटर में ट्रांसफर के लिए ऑनलाइन या ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। वहीं Pradhan Mantri Ujjwala Yojana के अंतर्गत मिलने वाले उज्ज्वला गैस कनेक्शन में डिस्ट्रीब्यूटर बदलने के लिए कुछ अतिरिक्त नियम एवं सत्यापन प्रक्रिया अपनाई जाती है।

Indane Gas Agency Transfer Online 2026 से दोनों प्रकार के कनेक्शन से संबंधित आवेदन प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, पात्रता एवं महत्वपूर्ण नियमों की पूरी जानकारी नीचे अलग-अलग दी गई है, इसलिए अपनी श्रेणी अनुसार जानकारी ध्यानपूर्वक पढ़ें। #Govtscheme2026

सामान्य उपभोक्ता अपना गैस डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बदलें

  1. सबसे पहले Google Play Store से Indian Oil One एप्लीकेशन डाउनलोड करना है।
  2. ऐप डाउनलोड होने के बाद आपके गैस कनेक्शन से जुड़े हुए मोबाइल नंबर से इसमें रजिस्ट्रेशन करना है। रजिस्ट्रेशन पूर्ण होने के बाद ऐप को लॉगिन करें।
  3. लॉगिन करने के बाद आपके सामने नीचे दिखाई गई फोटो जैसी स्क्रीन खुल जाएगी। इसके बाद स्क्रीन पर नीचे दिए गए Indane विकल्प पर क्लिक करना है।
  • अब Manage Connection में जाकर Change Distributor वाले लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद आगे आपको तीन ऑप्शन दिखाई देंगे —
  1. Portability Option :- इस ऑप्शन के माध्यम से आप उसी स्थान पर अपनी गैस कंपनी बदल सकते हैं। जैसे पहले आपके पास Indane का गैस कनेक्शन है और आप उसे Bharat Petroleum में कन्वर्ट करना चाहते हैं, तो यह प्रक्रिया इसी विकल्प से की जाएगी।
  2. Location Change Option:- यदि आपने अपना निवास स्थान बदल लिया है, तो इस विकल्प के माध्यम से आप अपने नए स्थान के नजदीकी डिस्ट्रीब्यूटर में गैस कनेक्शन ट्रांसफर करवा सकते हैं।
  3. Inter State / District Transfer Option :- यदि आपने अपना जिला या राज्य बदल लिया है, तो इस स्थिति में पुराने कनेक्शन को सरेंडर करवाकर नए स्थान पर नया गैस कनेक्शन प्राप्त किया जा सकता है।

इनमें से आप जिस कैटेगरी में अपना गैस कनेक्शन ट्रांसफर करना चाहते हैं, उसका चयन करें।
कैटेगरी का चयन करने के बाद आपसे एरिया का पिन कोड मांगा जाएगा। पिन कोड दर्ज करते ही आपके सामने उस क्षेत्र के आसपास उपलब्ध सभी गैस डिस्ट्रीब्यूटर की सूची दिखाई देगी। अब आपको अपनी पसंद के डिस्ट्रीब्यूटर का चयन करके गैस कनेक्शन ट्रांसफर हेतु आवेदन सबमिट करना है।

उज्ज्वला गैस उपभोक्ता अपना गैस डिस्ट्रीब्यूटर कैसे बदलें

  • उज्ज्वला गैस सिलेंडर के कनेक्शन का डिस्ट्रीब्यूटर ऑनलाइन चेंज नहीं किया जा सकता।
  • इसके लिए आपको ऑफलाइन आवेदन करना होता है।
  • ऑफलाइन आवेदन हेतु एक फॉर्म भरना होता है, जिसके साथ गैस कनेक्शन की कॉपी एवं आधार कार्ड की कॉपी संलग्न करनी होती है।
  • भरा हुआ फॉर्म तथा खाली फॉर्म नीचे दिए गए PDF लिंक से डाउनलोड किए जा सकते हैं।
  • फॉर्म भरने के बाद सबसे पहले आपको अपनी वर्तमान गैस एजेंसी में जाना होगा, जहां आपका गैस कनेक्शन अभी चल रहा है।
  • वहां गैस एजेंसी द्वारा फॉर्म पर मोहर एवं हस्ताक्षर किए जाएंगे तथा एक NOC (No Objection Certificate) जारी किया जाएगा।
  • इसके बाद आपको ये सभी दस्तावेज उस नई गैस एजेंसी में जमा करवाने होंगे, जहां आप अपना गैस कनेक्शन ट्रांसफर करवाना चाहते हैं।
  • दस्तावेज जमा होने के बाद आपका गैस कनेक्शन नई गैस एजेंसी में चालू कर दिया जाएगा।

Indane Gas Connection Transfer Documents

इंडेन गैस कनेक्शन को अन्य डिस्ट्रीब्यूटर में ट्रांसफर करवाने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है —

  • आधार कार्ड
  • राशन कार्ड
  • गैस कनेक्शन की कॉपी / पासबुक
  • दो पासपोर्ट साइज फोटो
    इन सभी दस्तावेजों के साथ आवेदन फॉर्म भरकर गैस एजेंसी में जमा करवाना होता है।

Indane Gas Connection Transfer Charge

इंडेन गैस कनेक्शन को अन्य डिस्ट्रीब्यूटर में ट्रांसफर करने के लिए एनओसी जारी करने की एवज में आपसे कुछ शुल्क लिया जा सकता है जिसकी अधिकतम राशी 200 रूपये तक हो सकती है | अधिकतर मामलों में यह प्रक्रिया निशुल्क प्रदान की जाती है |

Indane Gas Connection Transfer Link

EventLink
Official WebsiteClick Here
App LinkDownload Now
गैस कनेक्शन ट्रान्सफर आवेदन फॉर्म (Offline)newDownload Now
गैस कनेक्शन ट्रान्सफर फुल प्रोसेस (विडियो)Watch Now
गैस एजेंसी का सबडिस्ट्रीब्यूटर कैसे बनेClick Here
 एलपीजी ID कैसे निकालेंClick Here

क्या उज्जवला गैस कनेक्शन को ट्रान्सफर किया जा सकता है ?

जी हाँ , उज्जवला गैस कनेक्शन को ट्रान्सफर किया जा सकता है |

उज्जवला गैस कनेक्शन को ट्रान्सफर कैसे करे ?

उज्जवला गैस कनेक्शन को ट्रान्सफर करने की प्रक्रिया ऑफलाइन है , आवेदन फॉर्म भरकर उसके साथ डाक्यूमेंट्स लगाकर वर्तमान गैस एजेंसी से सिग्नेचर करवा कर उक्त आवेदन फॉर्म को नई गैस एजेंसी में जमा करवाना होता है |

सामान्य गैस कनेक्शन को ट्रान्सफर कैसे करें ?

सामान्य गैस कनेक्शन को IOCL One से घर बैठे ट्रान्सफर किया जा सकता है |

क्या गैस कनेक्शन ट्रान्सफर करने से पहले मोबाइल नंबर लिंक होना आवश्यक है ?

जी हाँ , गैस कनेक्शन ट्रान्सफर करने से पहले मोबाइल नंबर लिंक तथा kyc होना अनिवार्य है |

क्या ऑनलाइन आवेदन के बाद गैस एजेंसी जाना होता है ?

जी नहीं , ऑनलाइन आवेदन के बाद गैस एजेंसी नहीं जाना होता है , समस्त प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाती है |

indane गैस बुकिंग नंबर क्या है ?

कॉल द्वारा बुक करवाने के लिए 84549-55555 तथा whatsapp द्वारा बुक करवाने के लिए REFILL लिखकर 7588888824 पर मेसेज भेजना होता है |

indane की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

indane की ऑफिसियल वेबसाइट iocl.com है |

नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आप हमारे सभी सोशल मीडिया अकाउंट के साथ जुड़ सकते हैं l किसी भी सरकारी या गैर सरकारी नौकरी प्रवेश पत्र रिजल्ट तथा अन्य सरकारी सुविधाओं के बारे में जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट skresultpoint.com पर अवश्य visit करें l

Social MediaLink
Whatsapp Channel newJoin Now
Whatsapp Group 06 newJoin Now
TelegramJoin Now
YoutubeJoin Now

Leave a Comment