Rashtriya Pension Yojana 2026 : दुकानदारों को मिलेगी ₹3,000 मासिक पेंशन, जानें पात्रता व आवेदन प्रक्रिया

अपडेट पाने के लिए व्हाट्सएप पर जुड़े Join Now
अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम पर जुड़े Join Now

Rashtriya Pension Yojana 2026 :- केंद्र सरकार द्वारा स्वयं का व्यवसाय संचालित करने वाले छोटे दुकानदारों एवं व्यापारियों को वृद्धावस्था में आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय पेंशन योजना प्रारंभ की गई है। इस योजना के अंतर्गत पात्र दुकानदारों और व्यापारियों को 60 वर्ष की आयु पूर्ण होने के बाद प्रतिमाह ₹3,000 की निश्चित पेंशन प्रदान करने का प्रावधान है। इस योजना को National Pension Scheme for Traders and Self-Employed Persons के नाम से भी जाना जाता है |

योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदक को अपनी आयु के अनुसार प्रत्येक माह निर्धारित अंशदान जमा करना होता है। इसमें लाभार्थी द्वारा जमा की गई अंशदान राशि के बराबर योगदान केंद्र सरकार की ओर से भी किया जाता है। इस योजना में 18 से 40 वर्ष की आयु के पात्र दुकानदार एवं व्यापारी पंजीकरण करवा सकते हैं। आवेदक को प्रतिमाह कितना अंशदान देना होगा, यह उसकी पंजीकरण के समय की आयु के आधार पर निर्धारित किया जाता है।

Rashtriya Pension Yojana 2026 की पात्रता, आवश्यक योग्यताएं, अंशदान राशि एवं आवेदन करने की पूरी प्रक्रिया की जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है।

Table of Contents

Advertisement

Rashtriya Pension Yojana 2026 Highlights

Advertisement
ParticularsDetails
योजना का नामराष्ट्रीय पेंशन योजना
योजना के लाभार्थीछोटे दुकानदार एवं व्यापारी
मासिक अंशदान 55 से 200 रूपये (आयु के अनुसार)
पेंशन की राशि3000 प्रतिमाह
पेंशन शुरू होने की आयु60 वर्ष
केंद्र सरकार का योगदानआवेदनकर्ता के जमा राशि के बराबर
आवेदन का माध्यमऑनलाइन
ऑफिसियल वेबसाइट maandhan.in

राष्ट्रीय पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलेगी?

केंद्र सरकार द्वारा संचालित इस राष्ट्रीय पेंशन योजना में पत्र सदस्यों को 60 वर्ष की आयु पूरी होने के पश्चात् प्रत्येक माह ₹3000 की पेंशन मिलती है , ₹3000 प्रतिमाह के हिसाब से प्रतिवर्ष प्रति सदस्य को 36000/- रुपए प्राप्त होते हैं |
राष्ट्रीय पेंशन योजना छोटे कारोबारी तथा व्यापारियों के लिए बनाई गई है क्योंकि 60 वर्ष की आयु के पश्चात इनको नियमित निर्धारित पेंशन सुविधा मिल सके , सरकार की इस योजना में शामिल होने के लिए 18 से 40 वर्ष के व्यापारी योग्य है और इन्हें इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए प्रतिमाह अंशदान जमा करवाना होता है |

राष्ट्रीय पेंशन योजना के लिए हर महीने कितने रुपये जमा करने होंगे?

राष्ट्रीय पेंशन योजना का आवेदन करने वाले पात्र व्यक्तियों को आयु के अनुसार प्रत्येक माह अंशदान जमा करना होता है , अगर आपकी आयु कम है तो आपके मासिक अंशदान कम जमा करना होगा और अगर आपकी आयु अधिक है तो आपको अंशदान की राशि अधिक जमा करनी होगी , आयु के अनुसार अंशदान की राशि का विवरण नीचे टेबल में दिया हुआ है

आवेदन के समय
आयु (वर्ष)
प्रतिमाह जमा
लाभार्थी का
अंशदान (रूपये)
प्रतिमाह जमा सरकार का योगदान (रूपये)कुल मासिक जमा राशि (रूपये)
185555110
195858116
206161122
216464128
226868136
237272144
247676152
258080160
268585170
279090180
289595190
29100100200
30105105210
31110110220
32120120240
33130130260
34140140280
35150150300
36160160320
37170170340
38180180360
39190190380
40200200400

राष्ट्रीय पेंशन योजना के लिए पात्रता

Rashtriya Pension Yojana 2026 का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करता के पास निम्न योग्यता होनी चाहिए

  1. आवेदन कर्ता व्यापारी या दुकानदार भारत का नागरिक होना आवश्यक है
  2. आवेदन करने वाले व्यक्ति की आयु 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए
  3. आवेदनकर्ता व्यक्ति छोटा व्यापारी , दुकानदार होना चाहिए
  4. आवेदनकर्ता व्यक्ति आयकरदाता नहीं होना चाहिए
  5. आवेदनकर्ता का वार्षिक टर्नओवर 1.5 करोड़ से अधिक नहीं होना चाहिए
  6. आवेदनकर्ता व्यक्ति केंद्र सरकार की अंशदान जमा वाली किसी सामाजिक योजना में शामिल नहीं होना चाहिए

राष्ट्रीय पेंशन योजना के फायदे

Rashtriya Pension Yojana 2026 जुड़ने के बहुत फायदे है जिनका विवरण निम्न प्रकार से है –

  1. हर महीने निश्चित पेंशन :- सरकार द्वारा Rashtriya Pension Yojana के अंतर्गत पात्र व्यक्तियों को प्रतिमाह 3000/- की निश्चित पेंशन प्रदान की जाती है |
  2. बुढापे का सहारा :- छोटे दुकानदारों को 60 वर्ष की आयु के बाद पूरी जिन्दगी तक प्रतिमाह पेंशन उनके बुढ़ापे का सहारा बनती है जिनसे बुढापे जरूरते पूरी की जा सकती है |
  3. पति या पत्नी को पेंशन :- अगर पेंशनर की मृत्यु हो जाती है तो पूरी जिन्दगी उसकी पत्नी / पति को आधी पेंशन (1500/- प्रतिमाह) प्रदान किये जाते है |
  4. कम अंशदान में भी निश्चित पेंशन :- केंद्र सरकार द्वारा 18 साल की आयु में जुड़ने पर व्यक्ति से मात्र 55 रूपये प्रतिमाह जमा करवाकर उसे 3000/- मासिक पेंशन प्रदान की जाती है |
  5. सरकार भी जमा करती है पैसा :- Rashtriya Pension Yojana में जितने पैसे व्यक्ति द्वारा जमा किये जाते है उतने ही पैसे सरकार द्वारा व्यक्ति के लिए जमा किये जाते है |
  6. आत्मनिर्भरता :- बुढापे में दवाई या अन्य छोटे खर्चों के लिए किसी अन्य पर निर्भर नहीं रहना पड़ता |

राष्ट्रीय पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज

Rashtriya Pension Yojana का आवेदन करने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यक्ता होती है –

  1. आधार कार्ड
  2. बैंक पास बुक
  3. पेन कार्ड
  4. मोबाइल नंबर
  5. ईमेल आईडी
  6. व्यवसाय तथा सालाना टर्नओवर से सबंधित स्व – घोषणा

राष्ट्रीय पेंशन योजना का आवेदन कैसे करें

Rashtriya Pension Yojana का आवेदन करने की स्टेप वाइज डिटेल्स निचे बताई गयी है –

  1. Rashtriya Pension Yojana 2026 का आवेदन सीएससी केंद्र या विभाग की अधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से किया जा सकता है
  2. Rashtriya Pension Yojana आवेदन करने का CSC लिंक निचे दिया हुआ है , सबसे पहले लिंक को खोलना है
  3. CSC आईडी से लॉग इन करना है
  4. इसके बाद सर्च ऑप्शन में जाकर Rashtriya Pension Yojana लिखना है
  5. अब आपके सामने फॉर्म खुल जायेगा , मांगी गयी समस्त जानकारी सही भरनी है
  6. आधार कार्ड और बैंक डिटेल्स को वेरीफाई करने के बाद ऑटो डेबिट प्रक्रिया को पूरा करना है
  7. पंजीकरण पूरा होने के बाद आवेदन की रसीद अवश्य प्राप्त करे

Rashtriya Pension Yojana 2026 Important Links

Rashtriya Pension Yojana 2026 का आवेदन करने , योजना की अधिकारिक वेबसाइट का डायरेक्ट लिंक यहाँ दर्ज है –

ParticularsLink
Rashtriya Pension Yojana NotificationClick Here
Rashtriya Pension Yojana FormApply Now
Rashtriya Pension Yojana Official Websitepmvbry.epfindia.gov.in

Rashtriya Pension Yojana 2026 FAQs

राष्ट्रीय पेंशन योजना 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है

राष्ट्रीय पेंशन योजना 2026 के आवेदन की कोई अंतिम तिथि नहीं है , आवेदन 18 से 40 वर्ष के व्यापारी कर सकते है

राष्ट्रीय पेंशन योजना 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे ?

राष्ट्रीय पेंशन योजना 2026 के आवेदन शुरू हो चुके है |

राष्ट्रीय पेंशन योजना 2026 की फॉर्म फीस क्या है ?

राष्ट्रीय पेंशन योजना 2026 की आवेदन फीस इमित्र या सीएससी सेंटर से आवेदन करने पर आवेदन शुल्क 100 रूपये तथा अधिकारिक वेबसाइट से आवेदन करने पर निशुल्क है |

राष्ट्रीय पेंशन योजना 2026 के आवेदन करने की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

राष्ट्रीय पेंशन योजना 2026 के आवेदन pmvbry.epfindia.gov.in के माध्यम से या ऊपर दिए गये लिंक के माध्यम से किया जा सकता है |


Discover more from skresultpoint.com

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment