Khelo Rajasthan Games 2026 | खेलो राजस्थान यूथ गेम्स 2026

अपडेट पाने के लिए व्हाट्सएप पर जुड़े Join Now
अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम पर जुड़े Join Now

Khelo Rajasthan Games 2026 :- राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान में खेलों को बढ़ावा देने के लिए, राजस्थान की खेल प्रतिभाओं को निहारने तथा उन्हें राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से खेलो राजस्थान गेम्स की शुरुआत की गई है, राष्ट्रीय स्तर पर संचालित खेलो इंडिया यूथ गेम्स की तर्ज पर ही राजस्थान में खेलो राजस्थान का आयोजन किया जा रहा है, राजस्थान में यह खेल प्रतियोगिता तीन चरणों में संपन्न होगी तथा खेलो राजस्थान गेम्स में कुल 12 खेल शामिल किए गए हैं, खेलो राजस्थान गेम्स में आयु सीमा का निर्धारण नहीं किया गया है

Khelo Rajasthan Games 2026 का रजिस्ट्रेशन कैसे करें, खेलो राजस्थान गेम्स आवेदन करने के लिए आवश्यक दस्तावेज, खेलो राजस्थान गेम्स के आवेदन की अंतिम तिथि तथा अन्य संपूर्ण जानकारी के लिए हमारा यह लेख पूरा पढ़ें

Advertisement

Table of Contents

Khelo Rajasthan Games 2026 Overview

Advertisement
ParticularsDetails
योजना का नाम Khelo Rajasthan Games 2026
कुल खेल 12
आवेदन का माध्यम ऑनलाइन
पंजीकरण की अंतिम तिथि16 नवम्बर 2026
खेलों की शुरुआत 1 दिसंबर 2026 से
अधिकारिक वेबसाइट khelorajasthan.rajasthan.gov.in

खेलो राजस्थान गेम्स के मुख्य उद्देश्य

Khelo Rajasthan Games 2026 का मुख्य उद्देश्य राजस्थान राज्य में छुपी हुई खेल प्रतिभाओं की खोज कर उनको आगे लाना है , यह योजना पूर्व में चल रही “राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल” के स्थान पर लागू की गई है , खेलो राजस्थान गेम्स राज्य में प्रत्येक वर्ष आयोजित की जाएगी इसके सफल संचालन के लिए सरकार द्वारा प्रतिवर्ष 50 करोड रुपए का बजट आवंटित किया जाता है

खेलो राजस्थान गेम्स से संबंधित मुख्य बातें :-

  • खेलो राजस्थान गेम्स प्रतियोगिता राजस्थान की 11,341 ग्राम पंचायत 3,79 ब्लॉक तथा 628 शहरी स्थानीय निकायों में आयोजित की जाएगी
  • राजस्थान सरकार द्वारा इस प्रतियोगिता के लिए 50 करोड रुपए का बजट आवंटित किया गया है
  • पूर्व में संचालित राजस्थान ग्रामीण ओलंपिक खेल से प्राप्त आंकड़ों के अनुसार अधिकारियों ने इस प्रतियोगिता में जिला स्तर पर 1 लाख से अधिक एथलीट के भाग लेने की संभावना जाहिर की है
  • जिला स्तर पर सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले लगभग 9100 खिलाड़ियों को राजस्थान पर खेलने का मौका मिलेगा

खेलो राजस्थान गेम्स 2026 खेल सूचि

खेलो राजस्थान गेम्स 2026 में कुल 12 खेल सम्मिलित किए गए हैं जिन्हे 3 चरणों में आयोजित किया जाएगा, खेलों की सूचना नीचे चरण के अनुसार दर्शाई गई है

चरणखेलों के नाम
प्रथम चरण वॉलीबॉल, एथलेटिक्स, तीरंदाजी और रस्साकशी
द्वितीय चरण कबड्डी, फुटबॉल, जूडो और शूटिंग
तृतीय चरण खो-खो, कुश्ती, बास्केटबॉल और सितोलिया (पिट्ठू)

खेलो राजस्थान गेम्स 2026 चरणवार शेड्यूल

Khelo Rajasthan Games तीन चरणों में आयोजित किये जायेंगे जिसकी संभावित तिथि निचे तालिका में दर्शाई गयी है

चरणसंभावित तिथि
प्रथम चरण 1 दिसंबर 2026 से 15 जनवरी 2027
द्वितीय चरण 1 अप्रैल 2027 से 15 मई 2027
तृतीय चरण 15 अगस्त 2027 से 30 सितंबर 2027

पहले चरण हेतु Khelo Rajasthan Games Registration 1 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके हैं तथा इसकी अंतिम तिथि 16 नवंबर 2026 निर्धारित की गई है, दूसरे हुए तीसरे चरण के लिए आवेदन अभी तक शुरू नहीं हुए हैं आवेदन शुरू होने की सूचना ऑफिशल वेबसाइट पर जारी कर दी जाएगी


खेलो राजस्थान गेम्स 2026 समय सारणी

Khelo Rajasthan Games के लिए ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों के लिए अलग अलग मापदंड तय किये गए है जिसकी जानकारी निचे दी गयी है

1. ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

ग्रामीण क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताएँ चार चरणों में आयोजित की जाएँगी। इनका कुल आयोजन काल 46 दिन निर्धारित है।

क्रम संख्याप्रतियोगिता का स्तरआयोजन अवधि
1.ग्राम पंचायत स्तर26 दिन
2.खण्ड स्तर10 दिन
3.जिला स्तर5 दिन
4.राज्य स्तर5 दिन
कुल अवधि46 दिन

2. शहरी क्षेत्रों में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन

शहरी क्षेत्रों में नगर निकायों के माध्यम से खेल प्रतियोगिताएँ तीन चरणों में आयोजित की जाएँगी। इनकी कुल अवधि 24 दिन होगी।

क्रम संख्याप्रतियोगिता का स्तरआयोजन अवधि
1.स्थानीय निकाय स्तर (नगर पालिका, नगर परिषद एवं नगर निगम)14 दिन
2.जिला स्तर5 दिन
3.राज्य स्तर5 दिन
कुल अवधि24 दिन

विशेष जानकारी: ग्रामीण क्षेत्रों में ग्राम पंचायत स्तर पर तथा शहरी क्षेत्रों में स्थानीय निकाय स्तर पर प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा। प्रत्येक चरण के विजेता अगले स्तर की प्रतियोगिता में भाग लेने के पात्र होंगे।

Khelo Rajasthan Games 2026 Eligibility

खेलो राजस्थान गेम्स 2026 के लिए आवेदनकर्ता के लिए निम्न योग्यता और पात्रता आवश्यक है

  • Khelo Rajasthan Games के कोई भी शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं की गई है
  • खेलो राजस्थान गेम्स 2026 आवेदन करने के लिए आयु सीमा का निर्धारण भी नहीं किया गया है अर्थात इसमें प्रत्येक आयु का व्यक्ति भाग ले सकता है
  • अगर खिलाड़ी राजस्थान का निवासी है तो उसके लिए जन आधार कार्ड अनिवार्य है

Khelo Rajasthan Games 2026 Registration

  • खेलो राजस्थान गेम्स का रजिस्ट्रेशन विभाग की ऑफिशल वेबसाइट khelorajasthan.rajasthan.gov.in या ईमित्र सेवा केन्द्र के माध्यम से किया जा सकता है
  • Emitra से रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपको Payment Service में Khelo Rajasthan लिखना होगा |
  • ऑफिशल वेबसाइट खोलने के बाद Registration/Login का लिंक होगा उसको खोलना होगा
  • अगर आप राजस्थान के निवासी हैं तो आगे जन आधार कार्ड के प्रयोग द्वारा अपना रजिस्ट्रेशन करें
  • जन आधार कार्ड के नंबर लगाने के बाद आपके परिवार के सभी सदस्यों के नाम यहां दिखाई देंगे अपने नाम को सेलेक्ट करके ओटीपी द्वारा सत्यापन होगा
  • अगले स्टेप में आपको अपने पसंदीदा खेल (सूची में से) का चुनाव करना होगा
  • सभी जानकारी सही तरीके से पढ़कर आवेदन को सबमिट करना होगा सबमिट करते ही आपका रजिस्ट्रेशन कंप्लीट हो जाएगा

खेलो राजस्थान गेम्स 2026 पदक तालिका

प्रतियोगितास्वर्णरजतकांस्यकुल
व्यक्तिगत स्पर्धाएँ363636108
टीम स्पर्धाएँ14141442
कुल पदक505050150

Khelo Rajasthan Games 2026 Link

Khelo Rajasthan Games 2026 हेतु मुख्य लिंक निम्न प्रकार से है जिनके उपयोग से आवेदक समस्त जानकारी प्राप्त कर सकता है तथा अपना ऑनलाइन आवेदन कर सकता है –

EventLink
Khelo Rajasthan Games 2026 Notification newClick Here
Khelo Rajasthan Games Application FormApply Now
Official WebsiteClick Here

खेलो राजस्थान गेम्स 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है

खेलो राजस्थान गेम्स 2026 के प्रथम चरण के आवेदन की अंतिम तिथि 16 नवम्बर 2026 है

खेलो राजस्थान गेम्स 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे ?

खेलो राजस्थान गेम्स 2026 के आवेदन 01 अक्टूबर 2026 से शुरू हो चुके है |

खेलो राजस्थान गेम्स 2026 की फॉर्म फीस क्या है ?

खेलो राजस्थान गेम्स 2026 की आवेदन फीस नही है |

खेलो राजस्थान गेम्स 2026 में आयु सीमा कितनी है ?

खेलो राजस्थान गेम्स 2026 हेतु कोई आयु सीमा निर्धारित नहीं है |

खेलो राजस्थान गेम्स 2026 के आवेदन करने की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

खेलो राजस्थान गेम्स 2026 के आवेदन khelorajasthan.rajasthan.gov.in के माध्यम से या ऊपर दिए गये लिंक के माध्यम से किया जा सकता है |

Join With Us

नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आप हमारे सभी सोशल मीडिया अकाउंट के साथ जुड़ सकते हैं l किसी भी सरकारी या गैर सरकारी नौकरी प्रवेश पत्र रिजल्ट तथा अन्य सरकारी सुविधाओं के बारे में जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट skresultpoint.com पर अवश्य visit करें l

Social MediaLink
Whatsapp Channel newJoin Now
Whatsapp Group 07 newJoin Now
TelegramJoin Now
YoutubeJoin Now



Discover more from skresultpoint.com

Subscribe to get the latest posts sent to your email.

Leave a Comment