RRB Railway Technician Recruitment 2026, Apply Online, Age Limit, Last Date, Selection Process

अपडेट पाने के लिए व्हाट्सएप पर जुड़े Join Now
अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम पर जुड़े Join Now

RRB Railway Technician Recruitment 2026 :- Railway Recruitment Board ने टेक्नीशियन के कुल 6,565 पदों पर भर्ती हेतु संक्षिप्त अधिसूचना जारी की है। इस भर्ती में टेक्नीशियन ग्रेड प्रथम के 323 पद तथा टेक्नीशियन ग्रेड तृतीय (ग्रेड–III) के 6,242 पद सम्मिलित हैं। विभाग द्वारा निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 30 जून से 29 जुलाई तक संचालित रहेगी। निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना आवेदन प्रस्तुत कर सकते है |

Railway Technician Vacancy 2026 की आवेदन प्रक्रिया, योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया, परीक्षा पैटर्न, सिलेबस, आवेदन शुल्क, महत्वपूर्ण तिथियां तथा ऑफिशियल नोटिफिकेशन से जुड़ी सभी जरूरी जानकारी नीचे विस्तार से दी गई है ।

Advertisement

RRB Railway Technician Recruitment 2026

Advertisement

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Application Fees

Railway Recruitment Board की इस Technician भर्ती के लिए आवेदन शुल्क श्रेणी अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया गया है। सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के अभ्यर्थियों को ₹500 आवेदन शुल्क जमा करना होगा। वहीं अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwD) एवं आरक्षित वर्ग के अन्य पात्र उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क ₹250 रखा गया है।

CetegoryFees
General / OBC / EWS500/-
SC / ST / PWD250/-
Emitra / CSC ChargeExtra
  • इसके अतिरिक्त ई-मित्र या सीएससी केंद्र के माध्यम से फॉर्म भरने पर सेवा शुल्क अलग से देना होगा।
  • अभ्यर्थी आवेदन शुल्क का भुगतान ऑनलाइन माध्यम जैसे डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग अथवा यूपीआई के जरिए कर सकते हैं।

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Age Limit

Railway Recruitment Board द्वारा जारी Technician भर्ती में टेक्नीशियन ग्रेड-III पद के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष तथा अधिकतम आयु 30 वर्ष निर्धारित की गई है। वहीं टेक्नीशियन ग्रेड-I पद हेतु अभ्यर्थी की आयु 18 वर्ष से 33 वर्ष के बीच होनी चाहिए ।

Post NameAge Limit
Technician Grade-I18-33 Year
Technician Grade-III18-30 Year
  • सभी पदों के लिए आयु की गणना 01 जुलाई 2026 को आधार मानकर की जाएगी #Rajasthanjobs
  • आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को सरकारी नियमों के अनुसार अधिकतम आयु सीमा में विशेष छूट भी प्रदान की जाएगी।

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Selection Process

Railway Recruitment Board की इस भर्ती में अभ्यर्थियों का चयन CBT लिखित परीक्षा, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन तथा मेडिकल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को कंप्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) में शामिल होना होगा
  • इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के दस्तावेजों की जांच की जाएगी।
  • अंत में मेडिकल टेस्ट के माध्यम से अभ्यर्थी की शारीरिक फिटनेस की जांच की जाएगी। सभी चरणों में सफल उम्मीदवारों को अंतिम मेरिट सूची में शामिल किया जाएगा।

How to Apply RRB Railway Technician Recruitment 2026

  • Railway Recruitment Board की इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन विभाग की आधिकारिक वेबसाइट rrbapply.gov.in अथवा skresultpoint.com पर उपलब्ध डायरेक्ट लिंक के माध्यम से किए जा सकते हैं।
  • उम्मीदवार 30 जून 2026 से 29 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भर सकेंगे।
  • आवेदन करने से पहले अभ्यर्थी ऑफिशियल नोटिफिकेशन को ध्यानपूर्वक अवश्य पढ़ लें।

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Salary

Post NameSalary
Technician Grade-I29,200/-
Technician Grade-III19,900/-

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Qualification

Railway Recruitment Board की इस भर्ती में Technician Grade-I पद के लिए अभ्यर्थी के पास संबंधित विषय में B.Sc अथवा Diploma होना आवश्यक है। वहीं Technician Grade-III पद हेतु उम्मीदवार का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना जरूरी है।

Post NameQualification
Technician Grade-IB.Sc अथवा Diploma
Technician Grade-III10वीं पास होने के साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र
  • विस्तृत शैक्षणिक योग्यता, विषयवार पात्रता तथा अन्य आवश्यक शर्तों की पूरी जानकारी के लिए अभ्यर्थियों को आधिकारिक नोटिफिकेशन का ध्यानपूर्वक अध्ययन अवश्य करना चाहिए।

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Documents

आवेदन के लिए अभ्यर्थियों को आवश्यक दस्तावेजों की तैयार प्रतियां जमा करनी होंगी।

  • शैक्षणिक योग्यता से संबंधित 10वीं , ITI तथा संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र
  • आधार कार्ड (अनिवार्य)
  • नवीनतम पासपोर्ट साइज फोटो
  • मोबाइल नंबर
  • ईमेल आईडी

RRB Railway Technician Recruitment 2026 Link

RRB Railway Technician Recruitment 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है ?

आवेदन की अंतिम तिथि 2९ जुलाई 2026 है |

RRB Railway Technician भर्ती 2026 हेतु आयु सीमा क्या है ?

RRB Railway Technician भर्ती 2026 में आयु सीमा १८ से 33 साल निर्धारित है , अधिक जानकारी के लिए Full Notification का अध्ययन करे |

RRB Railway Technician भर्ती 2026 का आवेदन शुल्क क्या है ?

RRB Railway Technician भर्ती 2026 का आवेदन शुल्क सामान्य वर्ग, अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) तथा आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) के लिए ₹500 , अनुसूचित जाति (SC), अनुसूचित जनजाति (ST), दिव्यांग (PwD) एवं आरक्षित वर्ग के लिए ₹250 निर्धारित है |

RRB Railway Technician Vacancy 2026 में कुल कितने पद सम्मिलित है ?

RRB Railway Technician Recruitment 2026 में कुल पद 6565 है |

RRB Railway Technician Vacancy 2026 हेतु न्यूनतम शेक्षणिक योग्यता क्या है ?

RRB Railway Technician Recruitment 2026 हेतु Technician Grade-I पद के लिए संबंधित विषय में B.Sc अथवा Diploma तथा Technician Grade-III पद हेतु मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास के साथ संबंधित ट्रेड में ITI प्रमाणपत्र होना आवश्यक है |

RRB Railway Technician Bharti 2026 की परीक्षा कब होगी ?

RRB Railway Technician भर्ती 2026 की परीक्षा की तिथि अभी जारी नहीं की है |

RRB Railway Technician Bharti 2026 का आवेदन कैसे करे ?

RRB Railway Technician भर्ती 2026 का आवेदन विभाग की वेबसाइट से ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकता है |

RRB Railway Technician Bharti 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे ?

RRB Railway Technician भर्ती 2026 के आवेदन 30 जून 2026 से शुरू होने है |

Leave a Comment