Rajasthan Senior Citizen Tirth Yatra Yojana 2026 | वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026

अपडेट पाने के लिए व्हाट्सएप पर जुड़े Join Now
अपडेट पाने के लिए टेलीग्राम पर जुड़े Join Now

Rajasthan Senior Citizen Tirth Yatra Yojana 2026 :- देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान के 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों को रेल द्वारा भारत के प्रमुख 15 तीर्थ स्थलों तथा हवाई यात्रा द्वारा पशुपतिनाथ (काठमांडू, नेपाल) की निशुल्क यात्रा हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए है। , वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा 2026 के आवेदन विभाग की ऑफिशल वेबसाइट devasthan.rajasthan.gov.in या पोर्टल तथा ईमित्र के माध्यम से भरे जा सकते हैं।

वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 से संबंधित आवश्यक जानकारी, पात्रता, दस्तावेज तथा आवेदन प्रक्रिया के लिए हमारा यह लेख पूरा पढ़ें |

Advertisement

Table of Contents

Rajasthan Senior Citizen Tirth Yatra Yojana 2026 Highlights

Advertisement
EventOverview
योजना का नामVarishth Nagrik Tirth Yatra Yojana Rajasthan 2026
Concerned Byदेवस्थान विभाग राजस्थान
आवेदन कौन कर सकता हैराजस्थान का मूल निवासी
Form Starting Date27/05/2026
Last Date10/06/2026
Official Websitedevasthan.rajasthan.gov.in

Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana Rajasthan 2026 Details

देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा राजस्थान के वरिष्ठ नागरिकों को निःशुल्क तीर्थ यात्रा करवाने के उद्देश्य से “वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026” संचालित की जा रही है। इस योजना के अंतर्गत प्रत्येक वर्ष पात्र वरिष्ठ नागरिकों से निःशुल्क आवेदन आमंत्रित किए जाते हैं तथा चयनित यात्रियों को विभिन्न पवित्र तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाती है। योजना के तहत भारत के 15 प्रमुख तीर्थ स्थलों एवं नेपाल के 1 तीर्थ स्थल की यात्रा शामिल है। भारत स्थित सभी तीर्थ स्थलों की यात्रा रेल मार्ग से तथा नेपाल स्थित तीर्थ स्थल की यात्रा हवाई मार्ग से करवाई जाएगी। #Govtscheme

इस Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana Rajasthan 2026 हेतु आवेदन अभ्यर्थी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट एवं ई-मित्र केंद्र के माध्यम से कर सकते हैं। आवेदन करने का सीधा लिंक नीचे उपलब्ध करवाया गया है।

Also Read :- अब पाए 10 लाख रूपये तक का लोन बिना ब्याज new

Rajasthan Senior Citizen Tirth Yatra Yojana 2026 में सम्मिलित तीर्थ स्थल

देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा संचालित इस योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को निम्नलिखित तीर्थ स्थलों की यात्रा करवाई जाएगी —

रेल मार्ग द्वारा यात्रा

  1. रामेश्वरम् – मदुरई
  2. जगन्नाथपुरी – कोणार्क
  3. तिरूपति – पद्मावती
  4. द्वारकापुरी – नागेश्वर – सोमनाथ
  5. वैष्णो देवी – अमृतसर – बाघा बॉर्डर
  6. प्रयागराज – वाराणसी
  7. मथुरा – वृंदावन – बरसाना -आगरा – अयोध्या
  8. सम्मेद शिखर – पावापुरी – वैद्यनाथ
  9. महाकालेश्वर , उज्जैन – ओंकारेश्वर – त्र्यंबकेश्वर (नासिक) – एलोरा
  10. गंगासागर – कोलकाता
  11. कामाख्या – गुवाहाटी
  12. हरिद्वार – ऋषिकेश – अयोध्या – वाराणसी – सारनाथ
  13. गोवा के मंदिर एवं एनी स्थल
  14. बिहार शरीफ
  15. वेलंकन्नी चर्च (तमिलनाडु)

हवाई जहाज द्वारा यात्रा

  1. पशुपतिनाथ – काठमांडू (नेपाल)

Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana Rajasthan 2026 हेतु पात्रता

देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार द्वारा संचालित वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 का लाभ प्राप्त करने हेतु आवेदक को निम्नलिखित पात्रता शर्तों को पूर्ण करना आवश्यक है —

  • आवेदक किसी भी संक्रामक अथवा गंभीर श्वसन संबंधी रोग से पीड़ित नहीं होना चाहिए।
  • आवेदनकर्ता राजस्थान का मूल निवासी होना अनिवार्य है।
  • आवेदक की न्यूनतम आयु 60 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए।
  • आवेदनकर्ता आयकर दाता नहीं होना चाहिए।
  • आवेदक ने पूर्व में देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना का लाभ प्राप्त नहीं किया होना चाहिए।
  • भिक्षावृत्ति के माध्यम से जीवन-यापन करने वाले नागरिक इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।

Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana Rajasthan 2026 हेतु आवश्यक दस्तावेज

देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 में आवेदन करने के लिए आवेदक के पास निम्नलिखित दस्तावेज होना आवश्यक है। इन दस्तावेजों के अभाव में ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया पूर्ण नहीं की जा सकेगी —

  • आधार कार्ड
  • मोबाइल नंबर
  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • जन आधार कार्ड
  • पूर्व में इस योजना का लाभ प्राप्त नहीं करने संबंधी शपथ पत्र
  • स्वास्थ्य प्रमाण पत्र
    (यह प्रमाण पत्र चयन होने के बाद बनवाना होगा तथा यात्रा तिथि से 15 दिन से अधिक पुराना नहीं होना चाहिए।)

Rajasthan Senior Citizen Tirth Yatra Yojana 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया

देवस्थान विभाग राजस्थान सरकार की वरिष्ठ नागरिक तीर्थ यात्रा योजना 2026 हेतु ऑनलाइन आवेदन दो माध्यमों से किए जा सकते हैं —

  1. विभाग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से
  2. ई-मित्र केंद्र के माध्यम से

दोनों माध्यमों से आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया निम्न प्रकार है —

आधिकारिक वेबसाइट से आवेदन कैसे करें

  • घर बैठे आवेदन करने के लिए सबसे पहले विभाग की आधिकारिक वेबसाइट devasthan.rajasthan.gov.in खोलनी होगी।
  • वेबसाइट खुलने के बाद मुख्य पृष्ठ पर वरिष्ठ नागरिक तीर्थयात्रा योजना- 2026 के आवेदन हेतु यहाँ क्लिक करे लिखा होगा उस पर क्लिक करना है |
  • क्लिक करने के बाद आवेदक से जन आधार कार्ड संख्या मांगी जाएगी।
  • जन आधार कार्ड संख्या दर्ज करके आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ करनी होगी।
  • इसके बाद आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक एवं सामान्य जानकारी सही-सही भरनी होगी।
  • समस्त जानकारी भरने के पश्चात आवेदन फॉर्म सबमिट कर देना होगा।

ई-मित्र के माध्यम से आवेदन कैसे करें

  • ई-मित्र के माध्यम से आवेदन करने के लिए सबसे पहले अपनी SSO ID लॉगिन करनी होगी।
  • SSO पोर्टल में लॉगिन होने के बाद सर्च बॉक्स में “Devasthan” लिखकर खोज करना होगा।
  • इसके पश्चात देवस्थान विभाग का पोर्टल खुल जाएगा, जहां जन आधार कार्ड संख्या के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ करनी होगी।
  • आवेदन फॉर्म में मांगी गई सभी आवश्यक जानकारी भरने के बाद फॉर्म को अंतिम रूप से सबमिट करना होगा।

Rajasthan Senior Citizen Tirth Yatra Yojana 2026 आवेदन लिंक

EventLink
Rajasthan Senior Citizen Tirth Yatra Yojana 2026 newApply Now
Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2026 NotificationClick Here
Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana Medical Report Form pdfDownload Now
Official WebsiteClick Here

join with us

नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आप हमारे सभी सोशल मीडिया अकाउंट के साथ जुड़ सकते हैं l किसी भी सरकारी या गैर सरकारी नौकरी प्रवेश पत्र रिजल्ट तथा अन्य सरकारी सुविधाओं के बारे में जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट skresultpoint.com पर अवश्य visit करें l

Social MediaLink
Whatsapp Channel newJoin Now
Whatsapp Group 04Join Now
TelegramJoin Now
YoutubeJoin Now

Rajasthan Senior Citizen Tirth Yatra Yojana 2026 के आवेदन कब शुरू होंगे ?

Rajasthan Senior Citizen Tirth Yatra Yojana 2026 के आवेदन 27 मई 2026 से शुरू होंगे |

Rajasthan Senior Citizen Tirth Yatra Yojana 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि क्या है ?

Rajasthan Senior Citizen Tirth Yatra Yojana 2026 के आवेदन की अंतिम तिथि 10 जून 2026 है |

Rajasthan Senior Citizen Tirth Yatra Yojana 2026 का आवेदन कौन कर सकता है ?

Rajasthan Senior Citizen Tirth Yatra Yojana 2026 का आवेदन ६० वर्ष से अधिक आयु का राजस्थान का मूल निवासी आवेदन कर सकता है |

Rajasthan Senior Citizen Tirth Yatra Yojana 2026 की ऑफिसियल वेबसाइट क्या है ?

Rajasthan Senior Citizen Tirth Yatra Yojana 2026 के आवेदन की ऑफिसियल वेबसाइट devasthan.rajasthan.gov.in है |

Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2026 का आवेदन कैसे करे ?

Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana 2026 का आवेदन ऑफिसियल वेबसाइट devasthan.rajasthan.gov.in या ईमित्र के माध्यम से किया जा सकता है | आवेदन का डायरेक्ट लिंक ऊपर दिया हुआ है |

Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana की शुरुआत राजस्थान में कब हुई ?

Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana की शुरुआत राजस्थान में वर्ष 2013 में की गयी थी | इसमें सिर्फ रेल यात्रा सम्मिलित थी | हवाई जहाज यात्रा 2016 से शुरू हुई |

Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana में चयन कैसे होता है ?

Varishth Nagrik Tirth Yatra Yojana में चयन लाटरी द्वारा होता है |

Leave a Comment