Rajasthan Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana :- राजस्थान प्रदेश में युवाओं को नया व्यवसाय शुरू करने या मौजूदा व्यवसाय को बढ़ाने के लिए ब्याज रहित ₹10 लाख तक का ऋण प्रदान करने के लिए राजस्थान की भजनलाल सरकार ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2026 शुरू की है । इस योजना के अंतर्गत मिलने वाले लोन पर बिलकुल भी ब्याज नहीं लगेगा तथा समस्त ब्याज राजस्थान सरकार द्वारा वहां किया जायेगा ।
Rajasthan Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana Highlights
| Event | Details |
|---|---|
| योजना का नाम | मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना 2026 |
| लोन राशी | 10 लाख तक |
| ब्याज दर | 0 % |
| लोन की अवधि | 5 साल |
| आवेदन की अंतिम तिथि | 31 मार्च 2029 |
अगर आप भी अपना खुद का बिज़नेस शुरू करना चाहते है लेकिन आपके पास रूपये नहीं तो राज्य सरकार की यह योजना आपके लिए बेहतर साबित होगी , भजनलाल सरकार ने युवाओ को खुद का कारोबार शुरू करने के लिए बिना ब्याज 10 लाख तक के लोन देने की घोषणा की है जिसके आवेदन शुरू होगा चुके है l
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना क्या है , मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना कब शुरू होगी , मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के आवेदन कब शुरू होंगे , मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की अंतिम तिथि क्या है , मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का आवेदन कैसे करें , मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की पात्रता , मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेतू जरूरी दस्तावेज से संबंधित समस्त जानकारी के लिए कृपया हमारा यह लेख पूरा पढ़ें |
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना क्या है?
राजस्थान के युवाओं को उनका समय का रोजगार स्थापित करने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा चलाई गई एक योजना है जिसका नाम Rajasthan Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana है , राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल जी शर्मा द्वारा इस योजना की शुरुआत 11 जनवरी 2026 को की गई तथा इस योजना के आवेदन की अंतिम तिथि 31 मार्च 2029 है , इस योजना के अंतर्गत युवाओं को रोजगार स्थापित करने के लिए अधिकतम 10 लाख का बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराया जाएगा , इस योजना के माध्यम से मैन्युफैक्चरिंग , सर्विस तथा अन्य सेक्टर में युवा अपना बिजनेस शुरू कर सकता है l युवाओं को बिजनेस शुरू करने के साथ-साथ पुराना बिजनेस बढ़ाने के लिए भी यह लोन उपलब्ध कराया जाएगा l
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना की पात्रता
- इस Rajasthan Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana हेतु आवेदन करने वाले व्यक्ति की उम्र 18 से 45 साल के बीच होनी चाहिए
- संस्थागत आवेदक या कंपनी की स्थिति में विभागीय नियमानुसार रजिस्ट्रेशन होना अनिवार्य है , तथा संस्थान या कंपनी का 51 फ़ीसदी हिस्सा 18 से 45 वर्ष के व्यक्ति के पास होना चाहिए
- पहली बार जो लोन मंजूर होगा उसी पर ब्याज की सब्सिडी मिलेगी
- बैंक से डिफाल्टर आवेदकों को इस योजना के अंतर्गत लोन नहीं मिलेगा
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लोन किन बैंकों से मिलेगा
- राष्ट्रीय वाणिज्यिक बैंक
- राजस्थान वित्त निगम
- सिडबी
- रिजर्व बैंक से मान्यता प्राप्त प्राइवेट बैंक और स्मॉल फाइनेंस बैंक
- क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक
- अर्बन कॉ-ऑपरेटिव बैंक और सेंट्रल कॉ-ऑपरेटिव बैंक
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में कितना लोन मिलेगा
| शैक्षिक योग्यता | मैन्युफैक्चरिंग | सेवा एंव व्यापार | मार्जिन मनी |
| 8वीं से 12वीं पास | अधिकतम 7.5 लाख रुपये | अधिकतम 3.5 लाख रुपये | लोन राशि का 10% अधिकतम 35000 |
| ग्रेजुएट / ITI या ज्यादा | अधिकतम 10 लाख रुपये | अधिकतम 5 लाख रुपये | लोन राशि का 10% अधिकतम 50000 |
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के लिए आवेदन कैसे करें
Rajasthan Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana का आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जाएगा आवेदन करने की संपूर्ण प्रक्रिया नीचे स्टेप बाय स्टेप बताई गई है –
- मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का आवेदन एसएसओ आईडी के माध्यम से किया जाएगा
- व्यक्ति अपनी एसएसओ आईडी को खोलकर उसमें सिटिजन एप में Udhyog लिंक का उपयोग करके इस योजना हेतु आवेदन कर सकता है l
- मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का आवेदन करने के लिए व्यक्ति का जन आधार कार्ड बना हुआ होना आवश्यक है क्योंकि रजिस्ट्रेशन हेतु जन आधार कार्ड के नंबर ही मांगे जाएंगे l
- मोबाइल से एसएसओ आईडी के ऐप्स है इस योजना का आवेदन करने के लिए आपको सिटिजन अप में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार (MSMY) का विकल्प मिलेगा जिसकी सहायता से आप यह आवेदन कर सकते हैं |
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का पैसा कब मिलेगा
- Rajasthan Mukhyamantri Yuva Swarojgar Yojana का ऑनलाइन आवेदन करने के पश्चात महाप्रबंधक की अध्यक्षता वाली तीन सदस्य कमेटी आपका आवेदन की जांच करेगी
- जिसमें आपकी रोजगार के कार्य की रुचि योग्यता व उसके सफलता की संभावना तथा बाजार की संभावना आदि फैक्टर पर जांच करके आपके आवेदन को पास किया जाएगा
- अगर आपके आवेदन में कोई कमी है तो 15 दिवस में आपको वह कमी सही करनी होगी
- कमी सही करने के पश्चात आपका आवेदन अगर सही पाया जाता है तो 30 दिवस के भीतर लोन की राशि आपके खाते में ट्रांसफर कर दी जाएगी
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना का लोन किन्हें नहीं मिलेगा
- राज्य या केन्द्र सरकार द्वारा प्रतिबंधित उत्पाद या कार्य करने पर
- रियल एस्टेट या खनन से सबंधित गतिविधियां
- 15 लाख से अधिक की कीमत वाली गाड़ी के मालिक को
- NGO या ट्रस्ट को
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेतु आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- मूल निवास प्रमाण पत्र
- जन आधार कार्ड
- शैक्षणिक/तकनीकी योग्यता प्रमाण पत्र
- पासपोर्ट साइज फोटो ।
मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना हेतु अनुमोदित कार्य
- किराना दुकान
- टेलरिंग
- ब्यूटी पार्लर
- मोबाइल रिपेयरिंग
- आटा चक्की
- ई-मित्र
- डेयरी
- पोल्ट्री फार्मिंग आदि।
Join With Us
नीचे दिए गए लिंक के माध्यम से आप हमारे सभी सोशल मीडिया अकाउंट के साथ जुड़ सकते हैं l किसी भी सरकारी या गैर सरकारी नौकरी प्रवेश पत्र रिजल्ट तथा अन्य सरकारी सुविधाओं के बारे में जानने के लिए आप हमारी वेबसाइट skresultpoint.com पर अवश्य visit करें l

- Gram Panchayat Sachiv Recruitment 2026 | Notification Out , Apply Offline for 10 Posts
- Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026 Notification Out – Apply Online for 24,752 Posts
- WB Police Driver Recruitment 2026 | Notification Out , Apply Offline
- Punjab and Haryana High Court Clerk Vacancy 2026 – Notification Out, Apply Online
- Supreme Court JCA Recruitment 2026 | Notification Out , Apply Online for 250 JCA Posts
प्रिय दोस्तों क्या हमारी यह पोस्ट आपके कुछ काम आई या इस पोस्ट में कुछ खामियां रह गई थी | कृपया आपका सुझाव हमारे साथ अवश्य शेयर करें जिससे हम उक्त कमियों को सुधार कर आपके लिए महत्वपूर्ण व संपूर्ण जानकारी उपलब्ध करवा सके |
Discover more from skresultpoint.com
Subscribe to get the latest posts sent to your email.








Kuchh business karna hai
ha ji business to karna hoga