MY Bharat Registration 2026 :- भारत सरकार की युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय संस्था द्वारा संचालित My Bharat एक राष्ट्रीय डिजिटल मंच है इस मंच द्वारा भारत के 15 से 29 वर्ष की आयु वर्ग के युवाओं का ऑनलाइन पंजीकरण किया जा रहा है , इस आयु वर्ग के बच्चों को राष्ट्र निर्माण, स्वयं सेवा, कौशल विकास, नेतृत्व विकास तथा विभिन्न सरकारी कार्यक्रमों से जोड़ा जाएगा , इस अभियान के द्वारा संपूर्ण देश में अधिक से अधिक युवाओं का पंजीकरण किया जा रहा है पंजीकरण के लिए प्रत्येक राज्य के जिला स्तर पर कमेटी बनाई गई है |
MY Bharat में पंजीकरण करने , आवश्यक दस्तावेज , आवेदन प्रक्रिया, लाभ, पात्रता, योग्यता के लिए हमारा यह लेख पूरा पढ़ें l
MY Bharat Registration 2026 Highlights
| Particulars | Details |
|---|---|
| योजना का नाम | मेरा युवा भारत |
| संचालन | युवा कार्यक्रम व खेल मंत्रालय |
| आवेदन का माध्यम | ऑनलाइन |
| आवेदन फीस | 0/- |
| कौन कर सकता है आवेदन | 15 से 29 वर्ष का युवा |
| अधिकारिक वेबसाइट | mybharat.gov.in |
MY Bharat Registration 2026 Details
भारत के एक राष्ट्रीय डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भारत के युवाओं को रजिस्ट्रेशन करवाकर जोड़ने की एक योजना है , युवाओं को राष्ट्र के विभिन्न विकास कार्यक्रमों में सम्मिलित किया जाएगा तथा कार्यक्रम में भाग लेने पर युवा को प्रमाण पत्र भी प्रदान किया जाएगा , केंद्र सरकार द्वारा जारी स्कीम या योजना के आवेदन की कोई फीस निर्धारित नहीं की गई है आवेदन ऑनलाइन माध्यम से किया जा रहे हैं , प्रत्येक राज्य के प्रत्येक जिले में एक कमेटी का गठन किया गया है जिसके द्वारा उसे जिले के अधिक से अधिक युवाओं को रजिस्ट्रेशन करवा कर इस योजना से जोड़ना है l #Rajasthanjobs
MY Bharat Registration अभियान का उद्देश्य
राष्ट्र की इस मेरा युवा भारत योजना के मुख्य उद्देश्य निम्न हैं
- 15 से 29 वर्ष के अधिक से अधिक युवाओं को एक राष्ट्रीय मंच पर जोड़ना इस योजना का मुख्य उद्देश्य है
- भारत के युवाओं में नेतृत्व क्षमता व सामाजिक उत्तरदायित्व को बढ़ाना
- राष्ट्र सेवा, राष्ट्र निर्माण, सामुदायिक सेवा , स्वयं सेवा आदि गतिविधियों में युवाओं की भागीदारी बढ़ाना
- विकसित भारत 2047 के लक्ष्य में भारत के युवा की सक्रिय भागीदारी बढ़ाना
JNV Class 6 Admission 2027-28 Online Form | ऑनलाइन आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया
MY Bharat Registration 2026 पात्रता
- आवेदन करने वाला युवा व्यक्ति भारत का नागरिक होना चाहिए
- आवेदन कर्ता की आयु 15 से 29 वर्ष के बीच होनी चाहिए
- इस योजना में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा, विद्यार्थी, स्वयं सेवक, एनसीसी, एनएसएस तथा स्काउट गाइड में सम्मिलित सभी युवा भी आवेदन कर सकते हैं
MY Bharat Registration के लिए आवश्यक दस्तावेज
मेरा युवा भारत योजना का रजिस्ट्रेशन करने के लिए निम्न दस्तावेज चाहिए
- मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी
- आधार कार्ड
- जन्म तिथि का प्रमाण
- निवास का प्रमाण
- शैक्षणिक योग्यता का प्रमाण
MY Bharat Registration से मिलने वाले लाभ
- इस पंजीकरण के बाद युवाओं को विभिन्न सरकारी व सामाजिक कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की जाएगी
- भारत की ऑनलाइन स्वयं सेवा एवं सामाजिक गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा
- कौशल विकास कार्यक्रम एवं नेतृत्व विकास कार्यक्रम में भाग लेने का अवसर मिलेगा
- किसी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाएगा
- राष्ट्र स्तर पर भारत सरकार द्वारा आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों में शामिल होने का अवसर मिलेगा
- अनुभव मिलेगा
How to Apply MY Bharat Registration 2026
मेरा युवा भारत योजना 2026 रजिस्ट्रेशन करने का लिंक हमारे इसलिए एक में नीचे दिया हुआ है उसके माध्यम से आप सीधा आवेदन कर सकते हैं
- सबसे पहले आपको विभाग की ऑफिशल वेबसाइट My Bharat पोर्टल खोलना है
- इस पोर्टल के होम पेज पर रजिस्टर / साइन अप का ऑप्शन दिया हुआ है उस पर क्लिक करना है
- मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी से अपना खाता बनाना है
- इसके बाद आगे मांगी गई समस्त जानकारियां सही तरीके से बढ़कर आवेदन को सबमिट करना है
- आवेदन सबमिट होने के बाद आपका पंजीकरण पूरा हो जाएगा तथा आपको पंजीकरण नंबर प्रदान किया जाएगा
MY Bharat Registration 2026 का जिले स्तर पर अभियान
देशभर में MY Bharat (मेरा युवा भारत) अभियान के अंतर्गत 15 से 29 वर्ष आयु वर्ग के अधिक से अधिक युवाओं को पंजीकृत करने के लिए विभिन्न स्तरों पर जागरूकता एवं पंजीकरण अभियान चलाए जा रहे हैं। इस पहल में जिला प्रशासन, शिक्षा विभाग, विद्यालय, महाविद्यालय, आईटीआई, पॉलिटेक्निक संस्थान, एनएसएस, एनसीसी, नेहरू युवा केंद्र सहित विभिन्न शैक्षणिक एवं युवा संगठनों की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है।
अभियान का उद्देश्य प्रत्येक पात्र युवा को MY Bharat प्लेटफॉर्म से जोड़कर उन्हें स्वयंसेवा, कौशल विकास, नेतृत्व निर्माण तथा राष्ट्र निर्माण से संबंधित गतिविधियों में भाग लेने का अवसर प्रदान करना है।
MY Bharat Registration 2026 Link
| Particulars | Link |
|---|---|
| MY Bharat Registration | Apply Now |
| Official Website | Click Here |
MY Bharat Yojana 2026 क्या है ?
My Bharat एक भारत सरकार द्वारा संचालित Youth Leadership एवं Volunteering Platform है ।
My Bharat Yojana Registration Fee कितनी है ?
My Bharat Yojana Registration Fee नहीं है |
My Bharat Yojana के लिए कौन आवेदन कर सकता है ?
My Bharat Yojana के लिए भारत का प्रत्येक युवा जिसकी आयु 15 से 29 वर्ष के बीच है आवेदन कर सकता है |
क्या My Bharat Yojana का सर्टिफिकेट मिलता है ?
जी हाँ , My Bharat Yojana के कार्यक्रमों में हिस्सा लेने पर प्रमाण पत्र प्रदान किया जाता है |
Discover more from skresultpoint.com
Subscribe to get the latest posts sent to your email.







